सार्थक अंक
किसी मापन में सम्मिलित सभी विश्वसनीय तथा एक संदिग्ध अंक को सार्थक अंक कहते हैं।
सार्थक अंको के गणना हेतु कुछ नियम
1.समस्त अशुन्य अंक सार्थक होते हैं।
उदाहरण-
1,2,3,5,9 में 5 सार्थक अंक हैं।
2.दो अशून्य संख्याओं के मध्य शून्य सार्थक होता है।
उदाहरण-
12567.09 में 7 सार्थक अंक हैं।
3.दशमलव विंदू के दाहिने तथा एक अशून्य अंक के बाएं का शून्य सार्थक नहीं होता है।
उदाहरण-
0.0013 में 2 सार्थक अंक है।
4.एक ऐसी संख्या जिसमें दशमलव नहीं है, अंतिम तथा अनुगामी शून्य सार्थक अंक नहीं होते हैं।
उदाहरण-
12040000 में 4 सार्थक अंक हैं।
5.ऐसी संख्या जिसमें दशमलव बिंदु हो, के अनुगामी शून्य सार्थक अंक होते हैं।
उदाहरण-
2.500 में 4 सार्थक अंक होते हैं।
6.किसी समीकरण के गुणक या विभाजी कारक यथार्थ होते हैं और उनमें अनंत सार्थक अंक होते हैं।
उदाहरण-
व्यास D=24
इसमें 2 एक यथार्थ संख्या है। इसे आवश्यक्तानुसार,
2.0, 2.00, 2.000, 2.0000_____
Numerical questions
1.एक प्रोटॉन का द्रव्यमान 1.672649×10⁻²⁷kg व एक न्यूट्रॉन का द्रव्यमान 1.674956×10⁻²⁷kg है। दोनों के द्रव्यमानों में अंतर तथा सार्थक अंको को भी ज्ञात कीजिए।
Solution-
द्रव्यमान में अंतर,
=न्यूट्रॉन का द्रव्यमान-प्रोटॉन का द्रव्यमान
=1.674956×10⁻²⁷-1.672649×10⁻²⁷
=0.002305
इसमें 4 सार्थक अंक हैं।
2.एक घन कि प्रत्येक भुजा की माप 6.203 मीटर है। उचित सार्थक अंको तक घन के सम्पूर्ण क्षेत्रफल व आयतन ज्ञात कीजिए।
Solution-
a=6.203 मीटर
घन का क्षेत्रफल=6a²
घन का क्षेत्रफल=6(6.203)²
घन का क्षेत्रफल=230.9 मीटर²
घन का आयतन=a³
घन का आयतन=(6.203)³
घन का आयतन=238.7 मीटर³